जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर मोहरदा स्थित आशु कॉलोनी में मंदिर नवनिर्माण कमेटी के द्वारा शुक्रवार को नवमी के दिन नवनिर्मित बजरंगबली के मंदिर में बजरंगबली की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया गया. प्रतिमा स्थापना के साथ ही साथ संध्या में सुंदरकांड का पाठ भी रखा गया है. आशु कॉलोनी के रहने वाले सभी लोगों ने मिलजुल कर इस मंदिर का निर्माण किया है. शाम को विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम के साथ मंदिर स्थापना का उत्सव मनाया जा रहा है. संध्या समय में भोग का वितरण किया जाएगा. नवनिर्माण कमेटी के संरक्षक विजय दी लामा ने बताया कि आने वाले समय में इस मंदिर का बृहद रूप देखने को मिलेगा. (नीचे भी पढे़ं)
सभी के सहयोग से मंदिर में और भी देवताओं की स्थापना करनी है और मंदिर का बड़ा रूप में बनाना है. मंदिर आने वाले समय में और भी बड़ा बनकर तैयार होगा. मोहरदा स्थित आशु कॉलोनी में श्रीश्री शिव हनुमान मंदिर की स्थापना की गयी है. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से निशांत, ओम प्रकाश, महावीर, सुधीर सहित कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे.




