रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : कॉन्सेप्ट पब्लिक स्कूल केपीएस चक्रधरपुर में विद्यालय के आंतरिक वार्षिक परीक्षा परिणाम को उत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली. कार्यक्रम की शुरुआत ‘बुद्धि दाता’ भगवान श्री गणेश के स्मरण के साथ हुई. इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय काली प्रसन्ना सारंगी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. यह कार्यक्रम लगभग तीन घंटे तक सुचारू रूप से संपन्न हुआ. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘ग्रेजुएशन गाउन एवं कैप’ के साथ सेल्फी स्टैंड रहा, जहां विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक तस्वीरें खिंचवाईं. वहीं सितार और संतूर पर राग बसंत एवं राग ललित की मधुर धुनों ने पूरे माहौल को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया. (नीचे भी पढे़ं)

टॉपर्स सूची :
नर्सरी – अनमोल प्रधान (97%)
जूनियर केजी – विराज सुंडी (98.3%)
सीनियर केजी – प्राणशु महतो (99.5%)
कक्षा 1 – सिया बेहरा (96.5%)
कक्षा 2 – जिया महतो (93.3%)
कक्षा 3 – मानस रंजन (84.1%)
कक्षा 4 – अदिति महतो (89.9%)
कक्षा 5 – आरोही जायसवाल (88.8%)
कक्षा 6 – स्मृति सोय (94.6%)
कक्षा 7 – रवि सुंडी (91.0%)
कक्षा 8 – माही जायसवाल (96.1%)
कक्षा 9 – अभीश्री प्रिया (95%)
कक्षा 11 – (विज्ञान) – नाव्या कपूर (88.7%)
कक्षा 11 – (कॉमर्स) – मोहम्मद इनामुल हक (86.2%) (नीचे भी पढ़ें)
विद्यालय चेयरमेन जितेंद्र कुमार सारंगी के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित अजितेश कुमार सारंगी ने सभी टॉपर्स एवं उनके अभिभावकों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. साथ ही जिन विद्यार्थियों के अंक कम आए हैं या जो किसी विषय में असफल हुए हैं, उनके लिए 7 अप्रैल 2026 से विशेष पूर्वाभ्यास कक्षाएं आयोजित की जाएंगी. एक पखवाड़े के बाद उनकी पुनः परीक्षा लेकर उन्हें अपने प्रदर्शन में सुधार का अवसर दिया जाएगा. विद्यालय प्रबंधन ने जानकारी दी कि सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11 (विज्ञान एवं कॉमर्स) के विद्यार्थियों हेतु 7 अप्रैल 2026 से निःशुल्क डेमो क्लास शुरू की जाएगी. कक्षा 10 के परीक्षार्थी पंजीकरण कर इन कक्षाओं का लाभ उठा सकते हैं. अंततः सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम ऐतिहासिक एवं सराहनीय रहा.



