• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 16, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur jugsalai mandir – जुगसलाई के विंध्यवासिनी मंदिर में चैत्र नवरात्र की महानवमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,  विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई पूर्णाहुति, श्रद्धालुओं ने मत्था टेक मां से सुख समृद्धि के लिए की प्रार्थना

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जुगसलाई वासियों की आस्था के केंद्र, एमई स्कूल रोड स्थित  श्री श्री विंध्यवासिनी मंदिर में चैत्र नवरात्र की महानवमी के अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने  देवी दुर्गा  एवं मां विंध्यवासिनी के दर्शन किये एवं उनका आशीष लिया. आज महानवमी पर मां की पूजा अर्चना के पश्चात पूर्णाहुति हुई. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

बताते चलें कि इस मंदिर में भक्तों की बड़ी आस्था है. माता विंध्यवासिनी के आशीर्वाद से कई श्रद्धालु भक्तों की मनोकामना पूरी भी हुई है. मंदिर में स्थापित मां विंध्यवासिनी की प्रतिमा अत्यंत ही मनोहारी है, जिसके दर्शन मात्र से ही अलौकिक अनुभूति होती है. इस मंदिर से जुड़ी कुछ कथाएं हैं, जो श्रद्धालुओं की मंदिर से जुड़ी आस्था को और भी प्रबल करती हैं. मंदिर में मां विंध्यवासिनी के अलावा अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं. अपनी स्थापना के समय से ही यह मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र रहा है. मंदिर के सामने से गुजरनेवाले सैकड़ों लोग यहां प्रतिदिन शीश नवाते हैं. (नीचे भी पढ़ें)

मां को प्रसन्न करने के लिए  लगता है पान का भोग :

मंदिर में पूरे शारदीय व वासंती नवरात्र के अलावा आम दिनों में भी मां विंध्यवासिनी को प्रसन्न करने के लिए मीठा पान का भोग चढ़ाया जाता है. मंदिर प्रबंधन  ने बताया कि दोनों नवरात्र के दौरान मां को पान का विशेष भोग अर्पित किया जाता है. इसके लिए निर्धारित पान विक्रेता के यहां से ही पान लाया जाता है, जो हर सुबह स्नान करने के बाद मां के लिए मीठा पान तैयार करता है. कलश स्थापना के दिन से ही 21 पान का भोग लगा कर शुरुआत की जाती है, जिसकी संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जाती है. महानवमी के दिन मां को 101 पान का भोग अर्पित किया जाता है. पान भोग श्रद्धालु काफी श्रद्धा के साथ ग्रहण करते हैं.  महानवमी को पूर्णाहुति के साथ ही प्रसाद वितरण किया जाता है. (नीचे भी पढ़ें)

मां की प्रतिमा है आकर्षण का केंद्र :

विगत वर्षों की ही तरह इस बार भी चैत्र नवरात्र में मंदिर में विधि-विधान के साथ  पाठ-पूजा आयोजित हुई. नवरात्र के पहले दिन से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. इस अवसर पर किया गया मां की प्रतिमा का विशेष शृंगार किया गया है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा. (नीचे भी पढ़ें)

स्व दीनानाथ अग्रवाल ने की थी मंदिर की स्थापना :

यहां 29 जनवरी 1999 को समाजसेवी स्व दीनानाथ अग्रवाल ने इस भव्य मंदिर की स्थापना की थी. जयपुर से मां की प्रतिमा ले आकर यहां प्रतिष्ठापित की गयी थी. मंदिर में मां विंध्यवासिनी की मनोहारी प्रतिमा तो है ही, इस मंदिर में अष्टभुजी दुर्गा माता, मां काली के अलावा भैरव बाबा की भी प्रतिमाएं भी प्रतिष्ठापित हैं. वहीं द्वार पर सिद्धि विनायक गणेश जी विराजमान हैं. मंदिर के गुंबद में छोटे-छोटे चार मंदिर हैं, जहां भगवान शंकर, भगवान श्रीकृष्ण, श्रीगणेश जी एवं हनुमान जी विराजमान हैं. गुंबद की चोटी पर चार शेर कलश की रक्षा करते देखे जा सकते हैं. वहीं बगल में सीतेश्वर महादेव का भव्य मंदिर है. दोनों मंदिरों का संचालन स्व दीनानाथ अग्रवाल के ज्येष्ठ पुत्र सुनील कुमार अग्रवाल व कनिष्ठ पुत्र सुशील कुमार अग्रवाल के द्वारा किया जाता है. साथ ही दोनों भाइयों का पूरा परिवार मां विंध्यवासिनी की सेवा में जुटा रहता है. यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए हर दिन सुबह व शाम निर्धारित समय से खुलता है. यहां दर्शन करने के पश्चात श्रद्धालु बगल में स्थित सीतेश्वर महादेव मंदिर में भी दर्शन को जाते हैं. (नीचे भी पढ़ें)

… तब कारीगरों को मिली थी गलती की सजा

मंदिर का निर्माण पुरुलिया के बलरामपुर निवासी बाबू मिस्त्री व उनके कुशल कारीगरों के द्वारा किया गया है. मंदिर के निर्माण के क्रम में कारीगरों ने गलती की थी, जिसकी उन्हें सजा भुगतनी पड़ी थी. बताया जाता है कि निर्माण के दौरान कारीगरों ने एक दिन मांसाहार किया एवं उसके बाद निर्माणाधीन मंदिर में आकर सो गये. देर रात उन्हें पायल की आवाज सुनाई देने लगी. उस पर उन्होंने पहले तो ध्यान नहीं दिया, लेकिन बाद में उन्होंने ऐसा महसूस किया जैसे उन्हें कोई चांटे मार रहा है. इसके बाद जैसे किसी ने चेतावनी भी दी कि आइंदा मंदिर में मांसाहार कर के न आयें. इसके बाद कारीगर काफी डर गये. किसी तरह उन्होंने रात बिताई. उसके बाद सुबह होते ही मंदिर का निर्माण करवा रहे अग्रवाल परिवार को इसकी जानकारी दी. इसके साथ कारीगरों ने मंदिर में मांसाहार न करके आने की ठान ली. (नीचे भी पढ़ें)

हर साल वासंती व शारदीय नवरात्र का होता है आयोजन :

जुगसलाई के एमई स्कूल रोड में अवस्थित श्रीश्री विंध्यवासिनी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है. स्थापना काल से ही इस मंदिर के प्रति लोगों में विशेष आस्था है. वर्ष 1999 में स्थापित इस मंदिर में आसपास के क्षेत्रों के अलावा दूर-दूर से भी लोग अपनी मुरादें लेकर आते हैं. मंदिर में हर दिन नियमित पूजा तो होती ही है, हर वर्ष वासंती (चैत्र) नवरात्र और शारदीय नवरात्रि में भी आयोजन किया जाता है. इस अ‍वसर पर श्रद्धालु मां के दर्शन व पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की मंगलकामना की हैं.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur fire : गोलमुरी सब्जी बाजार में लगी आग, दुकान स्वाहा, देखिये – video
खबर

Jamshedpur fire : गोलमुरी सब्जी बाजार में लगी आग, दुकान स्वाहा, देखिये – video

October 16, 2026
Jharkhand congress big decision : झारखंड कांग्रेस का बड़ा फैसला, धनबाद व पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का होगा विभाजन, गठित होंगी शहरी और ग्रामीण कमेटियां
खबर

Jharkhand congress big decision : झारखंड कांग्रेस का बड़ा फैसला, धनबाद व पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का होगा विभाजन, गठित होंगी शहरी और ग्रामीण कमेटियां

October 16, 2026
jamshedpur durga puja : बागबेड़ा के पूजा पंडाल का हुआ उदघाटन, धर्म, आध्यात्म और पर्यावरण को समाहित है पूजा
खबर

jamshedpur durga puja : बागबेड़ा के पूजा पंडाल का हुआ उदघाटन, धर्म, आध्यात्म और पर्यावरण को समाहित है पूजा

October 15, 2026
Next Post

Saraikela ichagarh accident - ईचागढ़ में ट्रेलर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

Jamshedpur rural ramnavami - चाकुलिया के नागाबाबा मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ निकला रामनवमी का भव्य जुलूस

Horoscope Know Your Day Saturday 28th march 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 28 मार्च 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 15th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 15 अक्टूबर 2026

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

jamshedpur durga puja : कदमा रानीकुदर हिंद क्लब के पंडाल के पट खुले, हैरी पॉटर थीम पर बना है दुर्गा पूजा पंडाल

tata steel initiative : टाटा स्टील ने ठेका कर्मचारियों के लिए लांच किया ऐप श्रम लाभ, डिजिटल सुविधा से ठेका कर्मचारियों को सशक्त बनाने की पहल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News