चाकुलिया : चाकुलिया के प्रसिद्ध नागाबाबा मंदिर परिसर से शुक्रवार को गाजे बाजे के साथ भव्य रामनवमी का जुलूस निकाला गया. जुलूस में शामिल युवा परंपरागत हथियार के साथ जुलूस में शामिल हुए. जुलूस में शामिल युवा जगह जगह पर रूककर एक से बढ़कर एक करतब दिखाए. जुलूस देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिर से निकला जुलूस मुख्य पथ होते हुए पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक पहुंचकर जुलूस का विसर्जन होगा. (नीचे भी पढ़ें)

जुलूस में शामिल लोगों के लिए स्थानीय समाजसेवीयों द्वारा जगह जगह पर शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई थी. जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसके लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन और शांति समिति के सदस्य जुलूस के साथ चल रहे थे. जुलूस निकलने के पूर्व नागाबाबा मंदिर परिसर में समिति द्वारा विधायक समीर मोहंती समेत अन्य जनप्रतिनिधि और समाजसेवीयों को सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

जुलूस में डीजे की धुन पर युवा झूम उठे और पुरा क्षेत्र जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। मौके पर समिति के संयोजक दिनेश सिंह, रविन्द्र नाथ मिश्रा,संजय दास,पार्षद मलय रूहीदास,पूर्व पार्षद देवानंद सिंह,दीपक सिंह,राणा मल्लिक,सरोज महापात्र,प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय,शिवचरण हांसदा,मोहन सोरेन समेत अन्य शामिल थे.




