नई दिल्ली: शनिवार को विशाखापत्तनम से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है. यहां मिल रही खबरों के अनुसार विमान में कुल 160 यात्री सवार थे. बताया गया कि विमान के इंजन में खराबी आ जाने के कारण उसे दिल्ली के आइजीआइ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी. (नीचे भी पढ़ें)
सूत्रों के अनुसार विमान के “एक इंजन में खराबी के कारण, इंडिगो की विशाखापत्तनम-दिल्ली फ्लाइट 6ई 579 के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 10:39 बजे ‘पूर्ण आपातकाल’ घोषित कर दिया गया था.”बताया गया कि बोइंग 737 विमान में 160 यात्री सवार थे. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24.कॉम के अनुसार, फ्लाइट ने सुबह 10:59 बजे लैंडिंग की.




