नयी दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की याचिकाएं खारिज कर दी है. तीनों ने आईआरसीटीसी भ्रष्टाचार मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा आरोप तय किए जाने के फैसले के खिलाफ लालू परिवार समेत अन्य आरोपी उच्च न्यायालय पहुंचे थे. जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने इन सभी याचिकाओं को खारिज करते हुए ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा. व विदित हो कि 13 अक्टूबर 2025 को राउज एवेन्यू की स्पेशन कोर्ट ने लालू परिवार समेत कुल 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए थे. (नीचे भी पढ़े)
सभी आरोपियों पर धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोप लगाए गए थे. इसके अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत भी आरोप तय किए गए थे.सीबीआई का आरोप है कि रेलवे के रांची और पुरी स्थित होटलों के टेंडर और जमीन के सौदों में गड़बड़ी हुई थी. अब राउज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले की सुनवाई आगे जारी रहेगी.















