
जमशेदपुर : संपूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण जयंती को शुक्रवार को पूरा देश याद कर रहा है. इस कड़ी में जमशेदपुर में शुक्रवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनायी गयी. इसको लेकर जमशेदपुर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गये. इसके तहत मानगो पुल के पास कायस्थ महासभा की ओर से जेपी जयंती का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने शिरकत की. सरयू राय ने जेपी के विचारों को अपने जीवन के उतारना ही जेपी के प्रति सबसे बड़ी श्रद्धांजलि बताया.

उन्होंने कहा कि जेपी के सम्पूर्ण क्रांति का सपना तभी सम्भव है जब यह क्रांति निरंतर चलती रहे और उनका यह सपना तभी साकार होगा जब सत्ता से लेकर समाज का हर व्यक्ति उनके विचारों को जीवन में आत्मसात कर ले. इस मौके पर कायस्थ महासभा के नेता एके श्रीवास्तव, प्रीती सिन्हा, अजय श्रीवास्तव, संजीव सिन्हा समेत अन्य लोग मौजूद थे.



