• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, July 16, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur school : जमशेदपुर में जिला शुल्क समिति में डीबीएमएस प्रिंसिपल की नियुक्ति पर विवाद, शिक्षा सत्याग्रह संग अभिभावकों ने जताई आपत्ति, 2019 से अबतक हुए फ़ीस बढ़ोत्तरी के ऑडिट की उठी मांग

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ADVERTISEMENT

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जिला स्तरीय स्कूल शुल्क निर्धारण समिति में डीबीएमएस स्कूल की प्रिंसिपल को सदस्य बनाए जाने पर विवाद गहराता जा रहा है. इस निर्णय के खिलाफ शिक्षा सत्याग्रह के तत्वावधान में कई अभिभावक प्रतिनिधियों ने खुलकर विरोध दर्ज कराया है. अभिभावकों का कहना है कि जिस स्कूल प्रबंधन ने झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण संशोधन अधिनियम 2017 का विरोध करते हुए वर्ष 2019 में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी और वर्ष 2024 तक मामले को लंबित रखकर बाद में वापस ले लिया, उसी संस्थान के प्रतिनिधि को समिति में शामिल करना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है. शिकायतकर्ता अंकित आनंद द्वारा इस संबंध में जिला स्तरीय शुल्क निर्धारण समिति के अध्यक्ष सह उपायुक्त तथा जिला शिक्षा अधीक्षक को विधिक प्रतिवेदन सौंपा गया है. मंगलवार शाम 4 बजे इस प्रसंग में टेल्को स्थित लिटिल फ्लॉवर स्कूल के समक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर डीबीएमएस प्रिंसिपल के मनोनयन पर विरोध दर्ज किया गया, साथ ही कोर्ट के उच्च न्यायालय के फाइनल आर्डर की कॉपी भी दर्शाया गया. शिकायत में कहा गया है कि जो शिक्षण संस्थान एवं उनके पोषित प्रतिनिधि स्वयं कानून का पालन नहीं करते या उसे लटकाने, अटकाने और भटकाने का प्रयास करते हैं, उन्हें नियामक समिति में स्थान देना हितों के टकराव को जन्म देता है. इसे अभिभावकों के हितों के साथ “षड्यंत्र” करार दिया गया है. शिक्षा सत्याग्रह के सदस्यों का स्पष्ट मत है कि केवल उन स्कूलों के प्रिंसिपल को समिति में सम्मानपूर्वक स्थान मिलना चाहिए, जिन्होंने सरकार के फीस कानून का सम्मान किया हो या विरोध नहीं किया हो. अभिभावकों ने वर्ष 2019 से 2026 तक सभी निजी स्कूलों द्वारा की गई फीस वृद्धि की जिला स्तरीय समीक्षा कराने की मांग की है. उनका कहना है कि नियम के अनुसार प्रत्येक दो वर्षों में 10 प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं होनी चाहिए, लेकिन कई स्कूलों में इसका उल्लंघन हुआ है. (नीचे भी पढे)

इसके लिए जिला समिति द्वारा एक स्वतंत्र चार्टर्ड अकाउंटेंट नियुक्त कर सभी स्कूलों का पिछले 10 वर्षों का ऑडिट कराने की मांग भी उठाई गई है. अभिभावक प्रतिनिधियों ने समिति के गठन में पारदर्शिता लाने के लिए स्पष्ट एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) बनाने की मांग की है. इस मुद्दे को लेकर टेल्को स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल के सामने प्रेस वार्ता आयोजित कर उपरोक्त विषय पर विरोध जताया गया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि डीबीएमएस स्कूल सहित लिटिल फ्लॉवर स्कूल के अलावे जिले के 25 से अधिक निजी स्कूल भी वर्ष 2019 से फीस कानून के विरोध में न्यायालयीन प्रक्रिया में शामिल रहे हैं, इसलिए ऐसे संस्थानों को जिला स्तरीय फ़ीस समिति से दूर रखा जाना चाहिए. प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से वीर कुमार सिंह, सागर राय, अप्पू तिवारी, अंकित आनंद, हर्ष अग्रवाल, हृतिक चौबे, प्रकाश ठाकुर, रविश सिंह समेत कई अभिभावक एवं शिक्षा सत्याग्रह के सदस्य मौजूद थे. अभिभावकों ने स्पष्ट कहा कि शिक्षा व्यवस्था में रुल ऑफ लॉ हर हाल में लागू होना चाहिए। कानून का उल्लंघन करने वाले और सरकारी आदेशों का विरोध करने वाले स्कूलों को सम्मानजनक पदों पर बैठाना न केवल अनुचित है, बल्कि अभिभावकों के विश्वास के साथ अन्याय भी है.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

jharkhand cm meets miss universe : मिस यूनिवर्स झारखण्ड-2026 विजेता दीपाली रिया ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात, सीएम ने की सराहना
खबर

jharkhand cm meets miss universe : मिस यूनिवर्स झारखण्ड-2026 विजेता दीपाली रिया ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात, सीएम ने की सराहना

July 16, 2026
jamshedpur jugsalai mla mangal kalindi : रथ यात्रा में शामिल हुए जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, भगवान जगन्नाथ का लिया आशीर्वाद
खबर

jamshedpur jugsalai mla mangal kalindi : रथ यात्रा में शामिल हुए जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, भगवान जगन्नाथ का लिया आशीर्वाद

July 16, 2026
खबर

jamshedpur bjp in jagannath rath yatra : बिष्टुपुर भाजपा ने जगन्नाथ रथ यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए लगाया सेवा शिविर, की मदद

July 16, 2026
Next Post

tata steel production increased : टाटा स्टील के प्रोडक्शन व डिलीवरी में बढ़ोत्तरी दर्ज, भारत में बमबम प्रोडक्शन, विदेशों में कुछ कमी

Jamshedpur bhojpuri natya mahotsav : जमशेदपुर में आयोजित होगा कौशल किशोर सिंह स्मृति सम्मान व भोजपुरी नाट्य महोत्सव, तुलसी भवन में 18 व 19 अप्रैल को आयोजित होगा दो दिवसीय समारोह

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल हेतु बिछाई जा रहे पानी के पाइप को लेकर हंगामा, देर रात पहुंची पुलिस ने किया मामला शांत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand cm meets miss universe : मिस यूनिवर्स झारखण्ड-2026 विजेता दीपाली रिया ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात, सीएम ने की सराहना

jamshedpur jugsalai mla mangal kalindi : रथ यात्रा में शामिल हुए जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, भगवान जगन्नाथ का लिया आशीर्वाद

jamshedpur bjp in jagannath rath yatra : बिष्टुपुर भाजपा ने जगन्नाथ रथ यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए लगाया सेवा शिविर, की मदद

jharkhand jagannathpur rathyatra : ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा महोत्सव-2026 में सम्मिलित हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, महाप्रभु जगन्नाथ से की राज्यवासियों की खुशहाली एवं उन्नति की कामना

Jamshedpur service camp in rath yatra : सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज संस्था ने रथ यात्रा में लगाया सेवा शिविर, कुणाल षाड़ंगी व अन्य नेता हुए शिविर में शामिल

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jharkhand cm meets miss universe : मिस यूनिवर्स झारखण्ड-2026 विजेता दीपाली रिया ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात, सीएम ने की सराहना

jamshedpur jugsalai mla mangal kalindi : रथ यात्रा में शामिल हुए जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, भगवान जगन्नाथ का लिया आशीर्वाद

jamshedpur bjp in jagannath rath yatra : बिष्टुपुर भाजपा ने जगन्नाथ रथ यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए लगाया सेवा शिविर, की मदद

jharkhand jagannathpur rathyatra : ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा महोत्सव-2026 में सम्मिलित हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, महाप्रभु जगन्नाथ से की राज्यवासियों की खुशहाली एवं उन्नति की कामना

Jamshedpur service camp in rath yatra : सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज संस्था ने रथ यात्रा में लगाया सेवा शिविर, कुणाल षाड़ंगी व अन्य नेता हुए शिविर में शामिल

Jamshedpur tata motors workers union : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय पहुंचे सीएचआरओ डीपी  नांबियार, यूनियन की ओर से हुए भव्य स्वागत

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News