
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो शंकोसाई रोड नंबर 1 एमजीएम अस्पताल हेतु बिछाई जा रहे पानी के पाइप के कारण दर्जनों मकान के घरेलू कनेक्शन के पाइप क्षतिग्रस्त हो गए. विगत चार दिनों से कई लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं संवेदक और अधिकारी पावर का रोक जमाकर क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत न कर लगातार अपना काम करते जा रहे थे. स्थानीय लोगों ने मामले की भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को दिया. जानकारी मिलने पर रात लगभग 11:15 बजे मौके में पहुंचकर विकास सिंह ने धमकाने वाले को फटकार लगाते हुए कार्य को पूरी तरह बंद करवाया. (नीचे देखे पूरी खबर)

साथ ही सुबह होते ही घरेलू पाईप की मरम्मत करवाने की बात संवेदक और अधिकारियों से कहा. मामला बिगड़ता देख मौके में प्रशासन के लोगों ने आकर हंगामा को शांत करवाया. विकास सिंह ने कहा कि जल ही जीवन है किसी को संकट में डालकर लोग अपना काम करेंगे वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. विकास सिंह ने की सबसे पहले क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत सुनिश्चित हो, इसके साथ ही ट्रायल पीट काट कर ही नया पाइप बिछाने का काम किया जाए अन्यथा संवेदक और अधिकारियों के ऊपर थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा.



