जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित कबीर मेमोरियल उर्दू हाई स्कूल में कबीर वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर ट्रस्ट के सभी संस्थापक ट्रस्टी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया. कार्यक्रम की शुरुआत ट्रस्ट के सचिव ज़ियाउल मोबिन अंसारी द्वारा स्वागत भाषण से हुई. इसके पश्चात ट्रस्ट के सदस्यों ने संस्था की स्थापना, उद्देश्यों एवं अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. उन्होंने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए शिक्षा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प लिया. इस अवसर पर ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी सदस्य ने कहा कि कबीर वेलफेयर ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को शिक्षा एवं सहयोग प्रदान करना है. हम भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे.’ (नीचे भी पढ़ें)
समारोह के दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित अतिथियों के बीच प्रेरणादायक विचार साझा किए गए तथा संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी. कार्यक्रम के अंत में उमर मस्जिद के इमाम मुश्ताक अहमद नदवी ने दुआ कर कार्यक्रम का समापन किया. कबीर वेलफेयर ट्रस्ट के बारे में कबीर वेलफेयर ट्रस्ट एक सामाजिक संस्था है, जो शिक्षा, सामाजिक उत्थान एवं जनकल्याण के विभिन्न कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रही है.



