जमशेदपुर: जमशेदपुर के बोड़ाम थाना अंतर्गत डिमना लेक के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई. जहां एक अज्ञात व्यक्ति की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक युवक पेड़ के नीचे बैठा हुआ था, तभी अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज गर्जना के साथ बिजली सीधे पेड़ पर गिरी. इस घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.(नीचे भी पढ़े)
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि उसकी पहचान हो सके. पुलिस ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थान या पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने की अपील की है.



