जमशेदपुर : जमशेदपुर के गणमान्य लोगों के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया. यह कार्यक्रम ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के दफ्तर में आम नागरिकों के द्वारा आयोजित किया गया, जहां सम्मान और सराहना का विशेष माहौल देखने को मिला. धनबाद के गोविंदपुरी थाना प्रभारी एवं अंतर्राष्ट्रीय कोच तथा बास्केटबॉल से जुड़े जेपी सिंह और समाजसेवी मेहताब आलम को विष्णु प्रसाद राउत द्वारा मोमेंटो और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य लोगों ने भाग लिया और इसे एक गरिमामय आयोजन बनाया. कार्यक्रम में जमशेदपुर के समाजसेवी और बुद्धिजीवी हाजी राजी नौशाद, जमीयत उलेमा-ए-हिंद जमशेदपुर के सचिव हाफिज अनवर आलम, आर्मी से जुड़े नौशाद आलम, जमील असगर, अयूब आलम, सेवानिवृत्त हेड मास्टर कलीम उल्लाह, खुर्शीद अहमद खान और सिद्दीकी अली सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
सभी वक्ताओं ने विष्णु प्रसाद राउत द्वारा कोरोना काल में किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना की. विष्णु प्रसाद जी ने जमशेदपुर के लोगों का भी धन्यवाद दिया और कहा कि आप सभी के सहयोग के बिना ये सब मुमकिन नहीं होता. वहीं जेपी सिंह ने साहेबगंज से जीतकर लौटी जमशेदपुर टीम को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम का संचालन ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव मुख्तार आलम खान ने किया, जबकि अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष मतिनुल हक अंसारी ने किया. इस आयोजन को सफल बनाने में शाहिद परवेज, डॉ मोहम्मद ताहिर हुसैन, आफताब आलम, एमडी फिरोज आलम, रिजवान खान, मोहम्मद सलीम खान, सिद्दीकी अली और सैफुल्लाह खान का विशेष योगदान रहा. अंत में ख्वाजा गरीब नवाज मस्जिद के इमाम कारी असलम रब्बानी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया.



