जमशेदपुर : टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मचारियों को विदाई दी गयी. टाटा वर्कर्स यूनियन के सभागार में आयोजित विदाई समारोह के दौरान सारे 18 सेवानिवृत कर्मचारियों को फूल का बुके देकर और गिफ्ट तक सम्मानित किया गया. उनके कार्यों की सराहना की गयी और अपील की गयी कि वे लोग यूनियन और मैनेजमेंट को अपने तर्जुबे से लाभांवित करें ताकि कंपनी और यूनियन का विकास हो सके. इस मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह, राजीव चौधरी, सहायक सचिव नितेश जजज, श्याम बाबू और कोषाध्यक्ष आमोद कुमार दुबे मौजूद थे. सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कंपनी के साथ-साथ यूनियन में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें एक सुखद और शांतिपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दी गईं.



