जमशेदपुर: बिरसानगर जोन नंबर 2बी, मोहरदा में मां पीताम्बरा मंदिर का एक दिवसीय प्रथम वार्षिक महोत्सव शुक्रवार 10 अप्रैल को धार्मिक अनुष्ठान के साथ धूमधाम से मनाया जायेगा. इस धार्मिक कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक पूर्णिमा साहू शामिल होगी. इस सबंध में मंदिर के स्वामी विजयानंद ने आगे बताया कि शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे श्री गणेश पूजन और मां पीताम्बरा मूर्ति का अभिषेक पूजा अर्चना से धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ होगा, जो दिन भर चलेगा.(नीचे भी पढ़े)
दोपहर में 12.30 बजे से हवन और एक बजे से प्रसाद वितरण होगा. दोपहर 3 बजे से सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ होगा, जो देर शाम 8 बजे तक चलेगा. रात में 8 बजे के बाद आरती होगी. आरती के बाद फिर प्रसाद वितरण होगा, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना हैं. इसका आयोजन मां पीताम्बरा शक्ति पीठ (तोयात्मा सेवा सदन के अंतर्गत) द्धारा हो रहा हैं.











