जमशेदपुर : खेल प्रतिभा में सफलता का परचम लहराते हुए श्रीनाथ विश्वविद्यालय और श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के कुल ग्यारह छात्रों का चयन रांची में आयोजित हो रही 4वीं ईस्ट जोन पिकल बॉल चैंपियनशिप के लिए किया गया है. यह प्रतियोगिता राजधानी रांची में 10 से 12 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित होगी. श्रीनाथ विश्वविद्यालय की ओर से मुस्कान कुमारी अंडर-19 बालिका एकल वर्ग में चयनित हुई है. वहीं रवि कुमार और मयंक आदर्श पुरुष युगल वर्ग में शामिल किए गए हैं.(नीचे भी पढ़े)
पुरुष एकल वर्ग में शिव नारायण कुमार, सोनू कुमार और विवेक कुमार का चयन हुआ है. श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन से बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर राहुल कुमार, संजीव कुमार महतो, सुमन घोष और बीजू मंडल का चयन पुरुष एकल वर्ग में हुआ है. इन खिलाड़ियों का इतने बड़े स्तर पर चयन संस्थान की बढ़ती खेल गतिविधियों और प्रदर्शन को दर्शाता है.











