सरायकेला: राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र द्वारा आयोजित चैत्र पर्व महोत्सव के अंतर्गत धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान के साथ संपन्न हो रहे हैं. इसी क्रम में गुरुवार को मां झुमकेश्वरी पूजा का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं आस्था के साथ किया गया.इस पावन अवसर पर नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी शामिल हुए. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने मां झुमकेश्वरी के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की. पूजा के दौरान वातावरण भक्तिमय एवं सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा, जिसने सभी श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान की.अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, एकता एवं परंपराओं के संरक्षण को सुदृढ़ करते हैं.











