जमशेदपुर : टाटा स्टील के आरएंडडी साइंटिफिक सर्विसेज के जेडीसी द्वारा रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट सुबोध पांडेय, चीफ अनूप कुमार त्रिवेदी, तन्मय भट्टाचार्य, हेड मैकेनिकल सिद्धार्थ मिश्रा, हेड एचआर मानस, एचआरबीपी चंद्रशेखर, रमिया, रिमझिम, विनोद कुमार पांडेय, सुनील कुमार, और ओम प्रकाश सिंह उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़े)

इन सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और उनके इस निस्वार्थ कार्य की प्रशंसा की. इस रक्तदान कार्यक्रम में विभाग के सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 166 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया. इस कार्यक्रम के आयोजन में कमेटी के सदस्य शैलेंद्र राय और विशेष रूप से विक्रम शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.



