आदित्यपुर: भाजपा आदित्यपुर मंडल (पश्चिम) की बैठक में कमेटी का विस्तार किया गया. मंडल अध्यक्ष किशन प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंडल कमेटी की घोषणा की गई. बैठक में उपस्थित आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार ने संगठन की मजबूती पर बल दिया. उन्होंने कहा कि दायित्व मिलने के बाद सभी नव मनोनीत सदस्य अपने कार्यों में लग जाएं. उन्होंने सभी नए मनोनीत पदाधिकारियों को अंग वस्त्र एवं पौधे देकर स्वागत किया.(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर घोषित कमेटी में उपाध्यक्ष परमानन्द सिंह, बादल महतो, धनंजय स्वर्णकार, वीरेंद्र कुमार, महामंत्री शुभम वर्मा, महेंद्र नाथ चौधरी, मंत्री छवि गोराई, गणेश सरदार, अमरेंद्र सिंह (पिंटू), शुभम पांडेय, नकुल मंडल, कोषाध्यक्ष राहुल सिंह, मीडियाप्रभारी चंदन सिंह, मीडिया सह प्रभारी मनोहर मंगल, आईटी संयोजक जय किशोर सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार को मंडलपदाधिकारी के रूप में मनोनीत किया गया. बैठक में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता रमेश कुमार आदि उपस्थित थे.



