नयी दिल्ली: आप पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है.उन्होंने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पार्टी के दो-तिहाई सांसदों के साथ भाजपा में शामिल हो रहा हूं. इनमें संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, संजीव अरोड़ा, स्वाति मालीवाल, व बलवीर सिंह सीचेवाला का नाम शामिल है. राघव चड्डा ने कहा कि राज्यसभा में आप के 10 सांसद है, जिनमें से सात सांसद आप पार्टी को छोड़ करके भाजपा में शामिल होंगे.(नीचे भी पढ़े)
पार्टी छोड़ने के कारणों को उन्होंने खुलासा नहीं किया है. उनके साथ संदीप पाठक ने पार्टी छोड़ने के कारणों का खुलासा करते हुए कहा कि पार्टी अपने लक्ष्य से काफी भटक गयी है. साथ ही पार्टी में बहुत से लोग है कि उनकी महत्वकाक्षा ज्यादा है. जनसेवा की भावना में कमी आयी है. जिससे मन व्यथित होने लगा है, इसलिए भाजपा में शामिल होकर मां भारती की सेवा अनवरत रुप से करतें रहेंगे. इस तरह से देखा जाए तो आप पार्टी को पंजाब में होने वाले चुनाव के लिए काफी बड़ा झटका है. इसमें ज्यादातर सांसद पंजाब से है.











