जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित एमजीएम अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाजरत विचाराधीन कैदी ने सात मंजिला भवन से कूदकर अपनी जान दे दी. मृतक कैदी का नाम अशोक कुमार है. बताया जाता है कि उसने जेल के भीतर भी अपना गला काटकर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन समय पर जेल प्रशासन ने उसको पकड़ लिया. इसके बाद उसको तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कैदी वार्ड में उसका इलाज चल रहा था. (नीचे भी पढे़ें)

बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर में उसको कैदी वार्ड से डॉक्टर के पास ले जाया जा रहा था कि अचानक से उसने पुलिस का हाथ छुड़ा लिया और सातवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. (नीचे भी पढे़ें)

पुलिस ने उसका शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एमजीएम अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर से सवाल उठ गया है. बताया जाता है कि अशोक कुमार काफी दिनों से जेल में बंद था. वह डिप्रेशन का शिकार था और उसको रांची भेजा था. उसका मानसिक तौर पर इलाज कराना था.











