जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बीपीएड फैकल्टी ऑफ एजुकेशन की ओर से तृतीय एवं प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं के लिए जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बास्केटबॉल एवं स्विमिंग के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई. इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन टाटा स्टील स्पोर्ट्स विभाग के हेल्थ एंड वेलनेस मैनेजर डॉ हसन इमाम मालिक ने किया. साथ में बीपीएड विभागाध्यक्ष डॉ सजीत कुमार महतो, सहायक प्राध्यापक डॉ हेमंत कुमार, डॉ सौरभ मंडल सहित दोनों सत्रों की सभी छात्राएं उपस्थित रहीं. (नीचे भी पढ़ें)

प्रशिक्षण में तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं को बास्केटबॉल के कोच राकेश कुमार ने विभिन्न प्रकार के पासिंग, रिसीविंग और ड्रिबलिंग के कौशल सीखने तो तैराकी में महिला प्रशिक्षक के द्वारा प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं को स्विमिंग के प्रारंभिक कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया.











