गालूडीह: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर शुक्रवार को हेंदलजुड़ी पंचायत भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा धमकबेड़ा गांव के ग्राम प्रधान शास्त्रिक प्रवर महतो को बेहतर काम करने के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. उन्होंने सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की. मुखिया मिर्जा हांसदा ने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने में ग्राम प्रधान की अहम भूमिका होती है. (नीचे भी पढ़ें)
ग्राम प्रधान शास्त्रिक प्रवर महतो व्यस्त रहने के बावजूद भी पंचायत के हर एक बैठक में हमेशा उपस्थित रहते हैं. मौके पर मुखिया मिर्जा हांसदा, पंचायत सचिव मंगल टुडू, श्यामू टुडू, सुनाराम सोरेन, दुर्लभ सोरेन, सुशीला टुडू, गंगा हेंब्रम, सोनाली देवी, रमेश मुर्मू, राम कुमार मुखर्जी आदि उपस्थित थे.











