गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पुतड़ू टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को पूर्व मंत्री स्व रामदास सोरेन की प्रतिमा का अनावरण हुआ. स्व सोरेन की धर्मपत्नी सूरजमनी सोरेन ने फीता काट कर प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर स्व सोरेन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. प्रतिमा का निर्माण पुतड़ू संघर्ष समिति के अध्यक्ष चंदन कुमार द्वारा करीब दो लाख रुपये की लागत राशि से कराया गया है. मूर्ति स्थापित करने के लिए पुतड़ू गांव के ऋषिकेश महतो ने जमीन दान की है. मौके पर कालीपद गोराई, दुर्गाचरण मुर्मू, विक्टर सोरेन, काजल डॉन, वकील हांसदा, रतन महतो, अवनी महतो, शेख बदरुद्दीन, नीलकंठ महतो, सुजय सिंह, ऋषिकेश महतो, मुकेश दंडपाट आदि उपस्थित रहे.











