जमशेदपुर : जमशेदपुर के नए उपायुक्त राजीव रंजन से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मुलाकात कर जनहित से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की. उन्होंने सुझाव दिया कि स्कूलों की छुट्टी के समय पर सड़कों पर भारी मालवाहक वाहनों की नो एंट्री में बहुत कम समय का अंतर है. बदलने की जरूरत है ताकि स्कूली बच्चे सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें. इसके अलावा, हाल ही में विशाखापत्तनम से गोबिना मुंडा के पार्थिव शरीर को लाने के दौरान परिजनों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने की मांग पर उपायुक्त ने जानकारी दी कि परिवार को राहुल सहायता की 50,000 रुपये की राशि उपलब्ध करवा दी गई है. (नीचे भी पढ़ें)
कुणाल ने गुड़ाबांधा प्रखंड के बनमकड़ी स्थित कल्याण अस्पताल की बदहाल और जर्जर स्थिति एयर अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं की कमी पर चिंता जताई. उपायुक्त ने कहा की बहुत जल्द इस समस्या का हल निकाला जाएगा. भीषण गर्मी में अनुमंडल या ज़िला मुख्यालय तक दिव्यांगनों के लिए आना जाना कठिन है. दिव्यांगजनों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक प्रखंड में प्रमाणिकता प्रमाण पत्र (डिसएबिलिटी सर्टिफिकेट) के लिए विशेष कैंप आयोजित करने पर चर्चा हुई.











