• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, November 5, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand panchayati raj : मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह-सह-मुखिया सम्मेलन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हुए शामिल, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय बनाने पर दिया जोर

April 24, 2026
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित “मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह-सह-मुखिया सम्मेलन 2026 (दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल)” में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सम्मलित हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं अतिथिगणों द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों से मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना अंतर्गत उत्कृष्ट ग्राम पंचायत श्रेणी, श्रेष्ठ ग्राम सभा श्रेणी, उत्कृष्ट और स्वच्छ एवं स्वस्थ पंचायत समिति श्रेणी, उत्कृष्ट एवं स्वच्छ और स्वस्थ जिला परिषद श्रेणी में चयनितों को बेहतर कार्य करने निमित्त सम्मान स्वरूप प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उनकी हौसला-अफजाई की गई. (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर यूआइडीएआइ से संबंधित – सहभागिता की शर्तों की हस्ताक्षरित प्रति का औपचारिक हस्तांतरण संपन्न हुआ, इस एमओयू के माध्यम से ग्राम पंचायतों में आधार कार्ड से संबंधित कार्य ग्रामीणों को उपलब्ध कराया जा सकेगा. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि  राज्य के समग्र विकास एवं ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है, आप सभी ऐसे लोग हैं जो ग्रामीणों के सबसे करीब रहते हैं. आप सभी लोग ग्राम-पंचायत व्यवस्था का अभिन्न अंग हैं. आपकी कार्य कुशलता से ही राज्य का सर्वांगीण विकास का रास्ता तय किया जा सकता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का विकास तभी होगा जब गांव का विकास होगा. गांव राज्य के जड़ हैं, जब जड़ मजबूत होगी तभी पेड़ मजबूत होगी. गांव को मजबूत करने की दिशा में हमारी सरकार निरंतर सकारात्मक कार्य कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राजधानी रांची या हेडक्वार्टर से नहीं बल्कि गांवों से चलने वाली सरकार है, क्योंकि विकास की असली नींव गाँवों में ही निहित है. भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती गांवों से शुरू होती है.  गाँवों को सशक्त किए बिना राज्य और देश के विकास की कल्पना अधूरी है. सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि योजनाओं का लाभ विकास की राह में खड़े समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. पहले जहां यह शिकायत मिलती थी कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक न तो सरकार की आवाज़ पहुंचती थी और न योजनाएं, वहीं अब पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर समस्याओं का समाधान किया जा रहा है और यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में आयोजित “मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह-सह-मुखिया सम्मेलन 2026 (दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल)” को संबोधित कर रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि पंचायत स्तर पर ही विभिन्न सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिसमें आधार (यूआइडी) से जुड़े कार्य भी शामिल हैं. इसके लिए एमओयू किया गया है, जिससे ग्रामीणों को गांव के ही कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में सुविधा मिलेगी और उन्हें बार-बार दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधियों के बीच निरंतर संपर्क और संवाद बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, संपर्क बना रहने से योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन संभव होता है और समस्याओं का समाधान भी तेजी से किया जा सकता है. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य जनप्रतिनिधि और जनता के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करना भी है. इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री डॉ इरफान अंसारी, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक सुरेश बैठा, विधायक ममता देवी, विधायक राजेश कच्छप, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, निदेशक पंचायती राज बी राजेश्वरी एवं निदेशक यूआइडीएआइ, आरओ नीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतों से पहुंचे जनप्रतिनिधि सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur bjp leader met central minister : भाजपा नेता सतीश सिंह ने की केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
खबर

Jamshedpur bjp leader met central minister : भाजपा नेता सतीश सिंह ने की केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

November 5, 2026
Jamshedpur chhath preparation : छठ महापर्व को लेकर मानगो में विशेष सफाई अभियान, इंटेक वॉल के पास चला स्वच्छता कार्यक्रम
खबर

Jamshedpur chhath preparation : छठ महापर्व को लेकर मानगो में विशेष सफाई अभियान, इंटेक वॉल के पास चला स्वच्छता कार्यक्रम

November 5, 2026
Jamshedpur diwali bazar : दीपावली की खरीदारी शुरू, बाजारों में मिट्टी के दीयों की बढ़ी मांग
खबर

Jamshedpur diwali bazar : दीपावली की खरीदारी शुरू, बाजारों में मिट्टी के दीयों की बढ़ी मांग

November 5, 2026
Next Post

jamshedpur mp meets hcl cmd : मऊभंडार-मुसाबनी और राखा के विकास एवं रोजगार को लेकर जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो की एचसीएल के सीएमडी के साथ बैठक, सीएमडी ने सभी मांगों पर सकारात्मक कदम उठाने का दिलाया भरोसा

jamshedpur ssp meets cm : जमशेदपुर एसएसपी पीयूष पांडेय और उनकी पत्नी सरायकेला खरसावां की एसपी निधि द्विवेदी ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, नये ऑफिसरों से जिले में बेहतर तरीके से काम करने के सीएम ने दिये निर्देश

tata steel sustainable steel : टाटा स्टील के सतत गुणवत्ता इस्पात निर्माण पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य समापन, वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Thursday 5th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 5 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Thursday 5th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 5 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 5, 2026

मेष राशिआप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको प्रसन्न करने के...

Jamshedpur rural excise department action – पोटका में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 150 लीटर अवैध शराब जब्त

Jamshedpur rural excise department action – पोटका में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 150 लीटर अवैध शराब जब्त

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई...

Tatanagar passenger arrested with cash : खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर 1.40 करोड़ रुपये नकद बरामद, हावड़ा का युवक गिरफ्तार, टाटानगर से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर जा रहा था युवक

Tatanagar passenger arrested with cash : खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर 1.40 करोड़ रुपये नकद बरामद, हावड़ा का युवक गिरफ्तार, टाटानगर से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर जा रहा था युवक

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल के खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर नियमित जांच के दौरान जीआरपी को बड़ी सफलता हाथ लगी है....

Jharkhand government bank of india mou : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में झारखण्ड सरकार एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच एमओयू, राज्य के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा विशेष सैलरी पैकेज का लाभ, मिलेगी ये सुविधाएं

Jharkhand government bank of india mou : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में झारखण्ड सरकार एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच एमओयू, राज्य के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा विशेष सैलरी पैकेज का लाभ, मिलेगी ये सुविधाएं

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में झारखण्ड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन), रांची में झारखण्ड सरकार के वित्त विभाग एवं...

Jharkhand cm meeting : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड राज्य भाषा शिक्षा नीति के प्रारूप प्रस्तुतीकरण से संबंधित बैठक में हुए सम्मिलित, मुख्यमंत्री ने कहा – झारखंड की भाषाई, सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता को ध्यान में रखते हुए तैयार करें शिक्षा नीति

Jharkhand cm meeting : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड राज्य भाषा शिक्षा नीति के प्रारूप प्रस्तुतीकरण से संबंधित बैठक में हुए सम्मिलित, मुख्यमंत्री ने कहा – झारखंड की भाषाई, सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता को ध्यान में रखते हुए तैयार करें शिक्षा नीति

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड की भाषाई, सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता को ध्यान में...

Jharkhand motor vehicle new rules : झारखंड के 15 वर्ष पूर्ण कर चुके सरकारी वाहनों का पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा के माध्यम से होगा व्यवस्थित निस्तारण, परिवहन सचिव राजीव रंजन ने राज्यस्तरीय नोडल पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Jharkhand motor vehicle new rules : झारखंड के 15 वर्ष पूर्ण कर चुके सरकारी वाहनों का पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा के माध्यम से होगा व्यवस्थित निस्तारण, परिवहन सचिव राजीव रंजन ने राज्यस्तरीय नोडल पदाधिकारियों के साथ की बैठक

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

रांची : झारखंड के परिवहन सचिव राजीव रंजन ने कहा कि राज्य में सरकारी वाहनों की स्क्रैपिंग एवं निस्तारण की...

Jamshedpur sjmdc : एसजेएमडीसी ने 20 महिलाओं के बीच वितरित किया 8 लाख रुपये का लघु ऋण, अब तक 4,500 से अधिक महिलाएं हुईं लाभान्वित, धनबाद विधायक राज सिन्हा ने स्वदेशी जागरण मंच के इस प्रयास की सराहना की

Jamshedpur sjmdc : एसजेएमडीसी ने 20 महिलाओं के बीच वितरित किया 8 लाख रुपये का लघु ऋण, अब तक 4,500 से अधिक महिलाएं हुईं लाभान्वित, धनबाद विधायक राज सिन्हा ने स्वदेशी जागरण मंच के इस प्रयास की सराहना की

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

जमशेदपुर : स्वावलंबी झारखण्ड माइक्रोवेलफेयर डेवलपमेंट सेंटर (एसजेएमडीसी) के तत्वावधान में जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

Jamshedpur jmm big break : भाजपा नेत्री लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने विधायक के समक्ष थामा झामुमो का दामन, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने कहा – किसी भी समाज के विकास के लिए महिलाओं की भूमिका प्रमुख है

Jamshedpur jmm big break : भाजपा नेत्री लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने विधायक के समक्ष थामा झामुमो का दामन, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने कहा – किसी भी समाज के विकास के लिए महिलाओं की भूमिका प्रमुख है

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत सरजमदा के गदड़ा शहीद मैदान में आज भाजपा की महिला नेता लक्ष्मी सिंह...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural excise department action – पोटका में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 150 लीटर अवैध शराब जब्त

Tatanagar passenger arrested with cash : खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर 1.40 करोड़ रुपये नकद बरामद, हावड़ा का युवक गिरफ्तार, टाटानगर से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर जा रहा था युवक

Jharkhand government bank of india mou : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में झारखण्ड सरकार एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच एमओयू, राज्य के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा विशेष सैलरी पैकेज का लाभ, मिलेगी ये सुविधाएं

Jharkhand cm meeting : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड राज्य भाषा शिक्षा नीति के प्रारूप प्रस्तुतीकरण से संबंधित बैठक में हुए सम्मिलित, मुख्यमंत्री ने कहा – झारखंड की भाषाई, सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता को ध्यान में रखते हुए तैयार करें शिक्षा नीति

Jharkhand motor vehicle new rules : झारखंड के 15 वर्ष पूर्ण कर चुके सरकारी वाहनों का पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा के माध्यम से होगा व्यवस्थित निस्तारण, परिवहन सचिव राजीव रंजन ने राज्यस्तरीय नोडल पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Jamshedpur sjmdc : एसजेएमडीसी ने 20 महिलाओं के बीच वितरित किया 8 लाख रुपये का लघु ऋण, अब तक 4,500 से अधिक महिलाएं हुईं लाभान्वित, धनबाद विधायक राज सिन्हा ने स्वदेशी जागरण मंच के इस प्रयास की सराहना की

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News