
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित लोगों रनिंग रूम के पास देर रात अपराधियों ने गोली मारकर लोको पायलट की हत्या कर दी. मृतक लोको पायलट का नाम ज्ञानेंद्र कुमार गौतम बताएं जा रहा है जो आदित्यपुर (सरायकेला) का रहने वाला है. बताया जाता है कि रात करीब 12:00 टाटानगर रेलवे स्टेशन पर उक्त लोको पायलट सर्च करने के लिए लॉबी की तरफ जा रहा था. (नीचे देखे पूरी खबर)

इसी बीच दो अपराधी एक बाइक पर सवार होकर आए और उन पर गोलियां चला दी. गोली उसके सीने में लगी जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी गोलियां लगी जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद सिटी एसपी समेत तमाम वरीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है की हत्या करने के बाद अपराधी बागबेड़ा की ओर फरार हो गए.



