रामगोपाल जेना चाईबासा: कांग्रेस भवन चाईबासा में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रीतम बांकिरा ने कहा कि सांगठनिक चुनाव के बाद जिला से लेकर प्रखंड कमेटी का विस्तार अब तक नहीं हुआ है जिस कारण सांगठनिक गतिविधियां सुस्त हो गयी है. अतः अगले 10 दिनों में जिला, विधानसभा और प्रखंड कमेटी का विस्तार करना सुनिश्चित करें. श्री बांकिरा ने कहा कि संगठन विस्तार के उपरांत एक जिला स्तरीय युवा सम्मेलन किया जाएगा, जिसमें युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी को आमंत्रित किया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)
जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि अगले एक महीने तक में संगठन को मजबूत करने के लिए युवा और महिलाओं को संगठन से जोड़ने के लिए मिशन मोड पर विशेष कार्यक्रम पंचायत स्तर पर आयोजित किया जाएगा. मनरेगा कानून में केंद्र सरकार द्वारा जो बदलाव किया गया है उसको लेकर पंचायतों में मनरेगा मजदूरों से संवाद किया जाएगा. सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चरणबद्ध तरीके से जनांदोलन किया जाएगा. सदर अस्पताल चाईबासा में ब्लड बैंक को पुनः चालू करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित किया जाएगा ताकि जिलावासियों को यहां पर ही रक्त की सुविधा मिल सके.
पेशा कानून को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता के साथ संवाद कार्यक्रम किया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)
युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक दीनबंधु बोयपाई, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, सरायकेला-खरसावां पूर्व युवा जिलाध्यक्ष पीके मिश्रा, युवा जिलाध्यक्ष सन्नी संदीप देवगम,सूरज तामसोय, जिला महासचिव राजीव बोयपाई, मझगांव विधानसभा अध्यक्ष त्रिलोक हेंबरोम, मझगांव प्रखंड अध्यक्ष सुकरा लोहार,कुमारडूंगी प्रखंड अध्यक्ष डुलेन तामसोय,तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष रूपेश पुरती, हाटगमहारिया प्रखंड अध्यक्ष कृपा कुलडीह, सन्नी रॉबर्ट अंथोनी,मिली बिरुवा,कंचन गागराई, सिमरन देवगम,ज्योती मुंडरी,अजय जोंको, जॉर्ज , महावीर मिंज सहित अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.







