• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, June 6, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur mla saryu roy-पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने विधायक सरयू राय को बताई अपनी परेशानी, लाभार्थियों ने किया 6 मई को गृहप्रवेश पूजा कराने का फैसला, सरयू राय ने कहा- पंडितजी, शामियाना, पूजन सामग्री की व्यवस्था मेरी, लाभार्थियों का मैं सिर्फ सहयोग कर रहा हूं

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर: बिरसानगर क्षेत्र में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के 200 से ज्यादा लाभार्थी रविवार की सुबह जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित आवास पर पहुंचे. लोगों ने श्री राय से अपना दर्द साझा किया. उनसे कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है. किराये के मकान में रह रहे हैं. पीएम आवास योजना का पूरा पैसा जमा कर देने के बावजूद सरकार ने अभी तक उनके मकान की चाबी उन्हें नहीं दी. इससे उनकी माली हालत और खराब होती जा रही है. जिन लोगों ने बैंकों से कर्ज ले रखा है, बैंक वाले लगातार उनकी ईएमआई काट रहे हैं. किराया जा रहा है, सो अलग.
इनकी बातों को सुनने के बाद वहां मौजूद मीडिया से सरयू राय ने कहा कि बिरसानगर क्षेत्र में 21 ब्लॉक बनने थे. मात्र दो ब्लॉक ही बने हैं. दो ब्लॉक में लोगों को मकान भी अलॉट हो चुके हैं. लोगों ने बिजली के लिए आवेदन भी कर दिया गया है. (नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

लोग चाहते हैं कि वे अपने घर में जाएं. लोगों को किराया देना पड़ रहा है. बैंक कर्ज की किस्त भी देनी पड़ रही है. सरकार को लगता है मानो सांप सूंघ गया है. ये लोग पहले भी उनके पास आए थे. उन्होंने जेएनएसी के उपनगर आयुक्त से बात की. सचिव और विभागीय मंत्री से भी बात की. सभी ने कहा कि दो-तीन दिनों में बताते हैं. मंत्री ने कहा कि सरकारी काम है, थोड़ा लेटलतीफ तो हो ही जाता है. श्री राय ने मंत्री से कहा कि थोड़ा-बहुत नहीं, बहुत विलंब हो चुका है. इनका धैर्य जवाब दे रहा है. श्री राय ने कहा कि जो मकान लेने के हकदार हैं, उनके अनुसार, 6 मई को गृह प्रवेश पूजा के लिए मुहूर्त अच्छा है. इसी तारीख को वो अपने घर की गृहप्रवेश पूजा करना चाहते हैं. इस संबंध में जब श्री राय ने उपनगर आयुक्त से बात की तो उन्होंने कहा कि जुडको ने अभी तक उन्हें हैंडओवर किया ही नहीं है. ये तो नई समस्या है. जुडको मकान बना कर अपनी पॉकेट में रखे हुए है. सभी से बात हो गई. अब सिर्फ मुख्यमंत्री बचे हैं. सोमवार को प्रत्यायुक्त (विधानसभा) समिति की बैठक है. वह मंत्री-मुख्यमंत्री सभी लोगों से मिलने का प्रयास करेंगे और उनसे कहेंगे कि आप ऑनलाइन उद्घाटन कर दें. (नीचे भी पढ़े)

जो करना हो कर दें, पर ये लोग 6 मई को बेहतर मुहूर्त में वहां पूजा करना चाहते हैं. ये लोग पूजा करेंगे तो इनकी सुविधा के लिए वह (श्री राय) शामियाना लगवा देंगे, पंडित जी की व्यवस्था कर देंगे, कुर्सी-टेबल लगवा देंगे, पूजन सामग्री की व्यवस्था करवा देंगे. सरकार के पास यह संवाद पहुंचेगा तो देखना होगा कि सरकार क्या निर्णय लेती है.सरयू राय ने कहा कि इन लोगों ने उन्हें बताया कि जो मकान इन्हें अलॉट किये गए हैं, वो टूटने भी लगे हैं. ये दुर्भाग्य की बात है कि झारखंड में प्रधानमंत्री आवास को लेकर ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है. देश के अन्य राज्यों में तो ऐसी स्थित है नहीं. झारखंड में ही ऐसा क्यों हो रहा है? वह जब जमशेदपुर पूर्वी के विधायक थे, उसी वक्त काम प्रारंभ हुआ था. हम लोग हर हफ्ते जाकर निर्माण कार्य की जांच करते थे. आज मकान बन कर तैयार है. लोग अपने ही मकान में प्रवेश के लिए प्रतीक्षारत हैं. इन्हें अपने घर में जाने में सरकार बाधा क्यों उत्पन्न कर रही है? वह (सरयू राय) सिर्फ इनकी सहायता कर रहे हैं.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur death : जमशेदपुर में भीषण गर्मी का असर, बिहार के व्यक्ति की एमजीएम अस्पताल में मौत
खबर

Jamshedpur death : जमशेदपुर में भीषण गर्मी का असर, बिहार के व्यक्ति की एमजीएम अस्पताल में मौत

June 6, 2026
Jamshedpur tata steel uisl plantation campaign : विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटा स्टील यूआइएसएल ने लगाए 1,000 पौधे, विभिन्न संस्थाओं व कंपनियों में भी 800 पौधे किये वितरित
खबर

Jamshedpur tata steel uisl plantation campaign : विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटा स्टील यूआइएसएल ने लगाए 1,000 पौधे, विभिन्न संस्थाओं व कंपनियों में भी 800 पौधे किये वितरित

June 5, 2026
jamshedpur bjp-विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जुगसलाई मंडल ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, कई स्थानों पर लगाए फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
खबर

jamshedpur bjp-विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जुगसलाई मंडल ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, कई स्थानों पर लगाए फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

June 5, 2026
Next Post
Jharkhand pradesh congress committee- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन, जमशेदपुर के लोगों को भी मिली जगह

Jharkhand pradesh congress committee- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन, जमशेदपुर के लोगों को भी मिली जगह

jamshedpur theft- सिदगोड़ा में टाटा स्टील कर्मी के घर में चोरी, नकदी समेत लाखों के जेवरात लेकर चलते बने चोर

jamshedpur theft- सिदगोड़ा में टाटा स्टील कर्मी के घर में चोरी, नकदी समेत लाखों के जेवरात लेकर चलते बने चोर

jamshedpur burmamines gurdwara- बर्मामाइंस गुरुद्वारा में ब्रह्म ज्ञानी बाबा जगत सिंह जी की बरसी मनी, संगत में बोए एकता के बीज : इकबाल सिंह

jamshedpur burmamines gurdwara- बर्मामाइंस गुरुद्वारा में ब्रह्म ज्ञानी बाबा जगत सिंह जी की बरसी मनी, संगत में बोए एकता के बीज : इकबाल सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Monsoon arrives: इंतजार खत्म ! केरल पहुंचा मॉनसून, झारखंड में एक सप्ताह की देरी से आ सकता है मॉनसून, जानें कब कहां होगी बारिश

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 6th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 6 जून 2026

Jamshedpur death : जमशेदपुर में भीषण गर्मी का असर, बिहार के व्यक्ति की एमजीएम अस्पताल में मौत

Jamshedpur tata steel uisl plantation campaign : विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटा स्टील यूआइएसएल ने लगाए 1,000 पौधे, विभिन्न संस्थाओं व कंपनियों में भी 800 पौधे किये वितरित

jamshedpur bjp-विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जुगसलाई मंडल ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, कई स्थानों पर लगाए फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Jamshedpur Kshatriya samaj sampurn bharat : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत ने बारीडीह विजया गार्डन में लगाये 25 पौधे

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur death : जमशेदपुर में भीषण गर्मी का असर, बिहार के व्यक्ति की एमजीएम अस्पताल में मौत

Jamshedpur tata steel uisl plantation campaign : विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटा स्टील यूआइएसएल ने लगाए 1,000 पौधे, विभिन्न संस्थाओं व कंपनियों में भी 800 पौधे किये वितरित

jamshedpur bjp-विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जुगसलाई मंडल ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, कई स्थानों पर लगाए फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Jamshedpur Kshatriya samaj sampurn bharat : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत ने बारीडीह विजया गार्डन में लगाये 25 पौधे

jamshedpur eya foundation- टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस पर ईया फाउंडेशन ने किया 51 पौधों का वृक्षारोपण, बच्चों को किया पुरस्कृत

Jamshedpur bjp obc morcha plantation : विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर महानगर भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया पौधारोपण, कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News