जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देशानुसार नीट (यूजी)-2026 परीक्षा जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई. जिला अंतर्गत 6 शिक्षण संस्थानों में बनाए गए कुल 8 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 4231 परीक्षार्थियों में से 4112 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 119 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी केंद्रों पर पर्याप्त दण्डाधिकारी, पुलिस बल एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई थी. (नीचे भी पढ़े)
परीक्षा केंद्रों पर सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था, फ्रिस्किंग, वीडियोग्राफी तथा एनटीए के दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया गया. शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष व्यवस्था की गई, जिससे परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा हुई. जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के पारदर्शी एवं निष्पक्ष संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, जिसके परिणामस्वरूप परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.







