जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा स्टील कलर्स (पहले टाटा ब्लूस्कोप) की नयी यूनियन का गठन कर दिया गया है. टाटा स्टील कलर्स इंप्लाइज यूनियन की आम बैठक सह वार्षिक आमसभा का आयोजन वायर प्रोडक्ट लेबर यूनियन कार्यालय में संपन्न हुआ. इस सभा में सर्वप्रथम सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि वर्तमान कमेटी को एक बार फिर से अगले तीन वर्षों तक अपना कार्यकाल जारी रखेगी. साथ ही यूनियन द्वारा इस बैठक में यह मांग किया गया कि वेतन पुनरीक्षण (वेज रिवीजन) लंबित हैं उसको जल्द से जल्द उसको लागू किया जाए. (नीचे भी पढ़े)
बैठक यूनियन राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में टीआरएफ यूनियन के जनरल सेक्रेटरी अंजनी कुमार उपस्थित रहे. इसमें यूनियन के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से कमेटी के गठन पर अपनी सहमति दी. नयी कमेटी में अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, वर्किंग प्रेसिडेंट विजय खां, डिप्टी प्रेसिडेंट अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष हुसैनुल ओला कादरी, उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रवि उपाध्याय, संयुक्त मंत्री आदित्य राज, आयोजक मंत्री प्रवीण कुमार राय, संयुक्त मंत्री सृष्टिधर महतो, सदस्य संतोष कुमार साहू, देव कुमार मिधा, जितेंद्र कुमार, कृष्णा कुमार यादव और प्रियंका कुमारी शामिल है. इस आमसभा सह बैठक में पर्यवेक्षक टीआरएफ यूनियन के महासचिव अंजनी कुमार, तार कंपनी यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट श्रीकांत सिंह और तार कंपनी यूनियन के महासचिव पंकज सिंह मौजूद थे.







