जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत से आम नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हो गये है. इसको लेकर सोमवार को जमशेदपुर के जुबिली पार्क में अनोखा खुशियां मनायी गयी. जुबिली पार्क में झालमुढ़ी बेचने वाले लोगों के साथ भाजपाइयों ने खुशियां मनायी और लोगों के बीच मुफ्त में झालमुढ़ी बांटे जबकि झालमुढ़ीवालों को भी मिठाईयां भी खिलायी. (नीचे भी पढ़े)
इस दौरान भाजपा नेता विकास सिंह, हरिकिशोर तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस दौरान झालमुढ़ी बेचने वालों में भी खुशियां देखी गयी. दरअसल, पीएम मोदी ने बंगाल के चुनाव के दौरान झालमुढ़ी खाया था. इसको लेकर पक्ष ने तारीफ की थी जबकि विपक्ष ने उनकी आलोचना की थी, लेकिन झालमुढ़ी बंगाल के चुनाव में केंद्रबिंदू था. लिहाजा, बंगाल जीत की खुशी में झालमुढ़ी वालों के बीच खुशियां मनायी गयी. इस दौरान पीएम मोदी और भाजपा की जयजयकार भी लगाये गये.







