जमशेदपुर : उत्थान संस्था ने शनिवार को हमसफर ट्रस्ट के सहयोग से बिष्टुपुर स्थित होटल सेंटर पॉइंट में पुलिस अधिकारियों के साथ एक दिवसीय सेंसेटाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें जमशेदपुर डीएसपी भोला प्रसाद भी शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय की सही जानकारी पुलिस अधिकारियों के बीच हो ताकि जो तृतीय समुदाय के साथ और एलजीबीटी कम्युनिटी के साथ भेदभाव होता है उसको दूर किया जा सके क्योंकि कई बार पुलिस के द्वारा या समुदाय के द्वारा बहुत तरह भ्रांतियां एक दूसरे में पैदा होती है जिनकी सही से जानकारी ना तो पुलिस को होती है ना ही समुदाय को होती है जिससे दोनों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसके लिए द हमसफर ट्रस्ट से नीलोफर और आंसू गोयल ने आकर के सभी को सेक्स जेंडर सेक्सुअलिटी के बारे में बताया. इसमें उत्थान संस्था के सचिव साध्वी अमरजीत सखी हेमंत प्रधान किन्नर समुदाय से गुरु शकील नायक जी ह्यूमन राइट्स से उषा सिंह तथा अन्य लोग शामिल हुए.



