जमशेदपुर : बिष्टुपुर श्री धर्म संस्था मंदिर में चल रहे 77वें सास्था प्रीति समारोह में शनिवार को महा गणपति हवन के साथ पूजा की शुरुआत हुई. इसके पश्चात वेद पंडितों ने सभी देवी-देवताओं के लिए कलश स्थापित कर मूल मंत्र का जाप किया एवं मंदिर के सभी देवी-देवताओं के लिए हवन किया.(नीचे भी पढ़ें)

हवन में पूर्णाहुति की गई. मुख्य पुजारी विजय भानु के मार्गदर्शन में मंदिर के चेयरमैन पी एन शंकरन ने पूजा और हवन की सारी विधियां संपन्न कराईं. महा आरती के बाद मंदिर के सदस्यों द्वारा भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया. शाम को एक बार फिर महा दीपाराधना का आयोजन किया गया एवं वेद पंडितों ने रुद्र क्रमार्चन और वेद मंत्रों का जाप किया. (नीचे भी पढ़ें)
आज जमशेदपुर पश्चिम के माननीय विधायक सरयू राय और सरायकेला खरसावां के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने मंदिर का दौरा किया, जिनका श्री शंकरन और मंदिर के अध्यक्ष एन राममूर्ति ने सम्मान किया.



