बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के नेताजी सुभाष शिशु उद्यान में रविवार को मुंडा स्वशासन व्यवस्था की जिला कमेटी की बैठक पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष नंद किशोर मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में झारखंड सरकार के आदेशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला पंचम अनुसूचित क्षेत्र होने के कारण जिला के मुंडा गांवों में मुंडाओं की रीढ़ी प्रथा पेसा कानून सुचारू रूप से संचालन हेतु विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया गया. (नीचे भी पढ़े)
पेसा कानून लागू होने से ग्राम सभा को शक्ति मिलेगी और आदिवासी समाज प्रथा सांस्कृतिक परम्परा, नाच, संगीत और गांवों का सर्वांगीण विकास होगा. इस अवसर पर जिला सचिव बाऊरी पद मुंडा, सलाहकार नियरल, बलराम सिंह मुंडा,जिला उपाध्यक्ष नलिन मुंडा, कोषाध्यक्ष संतोष सिंह , उपाध्यक्ष बिमल मुंडा, गोपी नाथ मुंडा, माधव मुंडा, बहरागोड़ा प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण मुंडा, बुधराम मुंडा, उत्तम मुंडा, कृष्ण चंद्र मुंडा,लक्ष्मण मुंडा, मनोज सिंह ,गोपाल मुंडा, आशीष मुंडा, दुर्गा पद मुंडा, मंगल मुंडा,गुहीराम मुंडा आदि मौजूद थे.



