घाटशिला: बीडीएसएल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,घाटशिला में सत्र 2024-25 के कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं के लिए सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ हुआ. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुरेश चौहान, सेवानिवृत्त प्रोफेसर मित्रेश्वर, रूमी सरकार, मुसाबनी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य, विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव प्रवीण अग्रवाल और विद्यालय के प्रधानाचार्य लखन लाल करमाली ने समारोह की शोभा बढ़ाई. इस मौके पर कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठों को सम्मानपूर्वक विदाई दी.(नीचे भी पढ़े)

विद्यालय परिवार, शिक्षकगण और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई. कार्यक्रम का संचालन नवम वर्ग की छात्रा आयंशी पांडे ने किया. विदाई के उपरांत सभी विद्यार्थियों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्यगण तमाल पातर, विवेकानंद, गुरुपद पातर, लखीकांत बारी, गौतम अधिकारी, सुचित्रा सेंदरिया, सुमन महतो, ओमप्रकाश अवस्थी, गोपाल सतपति, समीर दास, बंदना किस्कू, मल्लिका बनर्जी, कुमुद शर्मा, दुखीराम, कौशल्या बारी, रेनूबाला देवी, वीणा सिंह, सोमा शीट आदि लोगो विशेष योगदान रहा.




