चाकुलिया: चाकुलिया के श्याम वाटिका परिसर में श्री श्याम युवा सत्संग समिति के तत्वावधान में इस वर्ष 25 वां श्याम महोत्सव मनाई जाएगी. महोत्सव को लेकर समिति के सदस्यों की एक बैठक पुराना बाजार स्थित धर्मशाला परिसर में हुई. इस बैठक में निर्णय लिया गया है इस वर्ष रजत जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी. बैठक में निर्णय लिया गया है श्याम महोत्सव 28 मार्च और 29 मार्च को श्याम महोत्सव आयोजित होगा. (नीचे भी पढ़े)
28 मार्च को श्याम वाटिका स्टील फैक्ट्री परिसर में श्याम अखंड ज्योति पाठ दोपहर तीन बजे और 29 मार्च को नया बाजार स्थित कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी द्वारा संचालित गौशाला परिसर से सुबह 7 बजे गाजे बाजे के साथ भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी जो बाजार क्षेत्र का परिभ्रमण कर वापस श्याम वाटिका पहुंचकर समापन होगा और शाम 7 बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा. समिति द्वारा महोत्सव की तैयारी जोर शोर से की जा रही है.



