बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरी पंचायत के मधुआबेड़ा गांव में हरिनाम संकीर्तन कमेटी द्वारा आयोजित 16 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू हुआ. पुजारी कालीपद पांडा ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की. पूजा में गांव के लोग पूजा कर सुख,शांति और समृद्धि की कामना की. कीर्तन एवं संगीत के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की प्रस्तुति देकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया और भक्त झूमने पर मजबूर हो गये. (नीचे भी पढ़े)
संकीर्तन शुरू होने से गांव में भक्ति का माहौल बना हुआ है और ग्रामीण भगवान कृष्ण की भक्ति में डूबे हुए हैं. संकीर्तन सुनने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी. पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. 19 मार्च को दधी महोत्सव के साथ हरिनाम संकीर्तन का समापन होगा. इस हरि नाम संकीर्तन को सफल बनाने में गांव के प्रबीर मंडल,सरत चंद्र मुंडा, अशोक कुमार जाना,अरिजीत जाना,दीपक जाना, देवदत्त बेरा,राशेश्वर जाना, नंद दुलाल सीट, गौरंग बेरा,देवाशीष जाना,बिजन षंड, सब्यसाची नायक, विश्वजीत धाड़ा,समीर मुंडा,गणेश मुंडा, नरेंद्र मुंडा, जगन्नाथ जाना, दिलीप मुंडा समेत अन्य जुटे हुए हैं.



