दुमका: दुमका जिले के रानीश्वर थाना अंतर्गत रघुनाथपुर-बरमसिया पथ पर कदमा गांव के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. मृतक युवकों की पहचान राजेश हांसदा (28 वर्ष) और चुड़का हेंब्रम (35 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार होकर दोनों युवक जा रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई. जिससे दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.(नीचे भी पढ़े)
घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से आसनबनी बाजार की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में कदमा गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए . वहीं दोनों युवक सड़क पर गिर गए. काफी मात्रा में खून बहने से दोनों की मौत हो गई.समय पर अस्पताल पहुंचाया जाता तो दोनों युवकों की जान बचायी जा सकती थी.



