जमशेदपुर : टाटा स्टील के एलडी 3 व टीएससीआर विभाग का इंटर जेडीसी क्रिकेट टूर्नामेंट में मैकेनिकल मेंटेनेंस की टीम विजेता बनी. जमशेदपुर के आर्मरी ग्राउंड में आयोजित इस क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच एलडी 3 टीएससीआर मैकेनिकल मेंटेनेंस और एलडी 3 टीएससीआर क्रेन आपरेटर की टीम के बीच हुई. एलडी 3 व टीएससीआर मैकेनिकल मेंटेनेंस की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 10 ओवर में 6 विकेट का नुकसान कर 97 रन बनाएं. इसके जवाब में क्रेन ऑपरेटर टीम ने 10 ओवर में 75 रन ही बना पाए और ऑल आउट हो गयी. मैकेनिकल मेंटेनेंस के टीम ने 24 रन से इस प्रतियोगिता को जीत लिया और ट्रॉफी अपने नाम की.(नीचे भी पढ़े)

इस मैच का उदघाटन विभागीय यूनियन पदाधिकारी और यूनियन के उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम ने टॉस करके किया. टॉस जीतकर पहले मैकेनिकल मेंटेनेंस की टीम ने बैटिंग का चयन किया. विजेता एवं उपविजेता टीम को विभागीय जेडीसी अध्यक्ष एलडी3 के चीफ रविंद्र विजय संगवाई ने पुरस्कार एवं मेडल देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर विभागीय टीएससीआर चीफ रंजय कुमार सिंह, एचआरआइआर हर्षदीप बावरा, मैकेनिकल मेंटेनेंस के हेड संदीप, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव श्याम बाबू, विभागीय कमेटी मेंबर बंशीधर महतो, चंदन कुमार गुप्ता, अजय कुमार सिंह, उमेश कुमार सिंह, संजीब पांडा, मृत्युंजय मिश्रा, शशिकांत बेहरा एवं एलडी 3 के कर्मचारी उपस्थित थे. इस अवसर पर विभागीय चीफ रविंद्र विजय संगवाई ने खेल और वर्कप्लेस दोनों जगह कर्मचारियों को अच्छी तरह प्रदर्शन करने का आग्रह किया. पूरे टूर्नामेंट को सुरक्षापूर्वक आयोजित करने के लिए विभागीय सभी कमेटी मेंबरों को धन्यवाद दिए.



