जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत गदडा में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों ने कान्वाई चालक संजय श्रीवास्तव (54) की पीट पीटकर हत्या कर दी थी. इस संबंध में मृतक की बेटी सुप्रिया श्रीवास्तव के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. (नीचे भी पढ़े)

इस घटना में संतोष प्रसाद, आनंद प्रसाद, पूजा प्रसाद, सुनीता साहू, संजू देवी, आयुष, रौशन, रोहित समेत 14 लोगों को आरोपी बनाया गया है. इधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आनंद प्रसाद, रोहित प्रसाद, आयुष कुमार, संजू देवी, अंजू देवी और सुनीता साह शामिल है. पुलिस ने तीनों महिलाओं को घर से गिरफ्तार किया, जबकि आनंद, रोहित और आयुष को पुलिस ने तड़के चार बजे गोलमुरी से गिरफ्तार किया.



