रामगोपाल जेना,बंदगांव:चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के बंदगांव प्रखंड झामुमो कमेटी का अनुमोदन झामुमो केंद्रीय समिति द्वारा जिला संयोजक मंडली की अनुशंसा पर कर दिया गया है.कमिटी में अध्यक्ष के रूप में पुन: लखन हेम्ब्रम को जिम्मेदारी मिली है जबकि सचिव के रूप में घाटी के नीचे संगठन के प्रति सक्रिय रहने वाले सुनील लागुरी को दी गयी है.(नीचे भी पढ़े)
समिति में उपाध्यक्ष शिव शंकर महतो, शंकर नायक, दुम्बी सुरीन को बनाया गया है. जबकि संगठन सचिव भीमसेन केराई, संयुक्त सचिव रजनी पुष्पा हेम्ब्रम, सुनील बोदरा, विल्सन सोय को बनाया गया है.वहीं 11 कार्यकारणी सदस्य बनाया गया, जिसमे मनोज डांगिल, श्री गोप, पहलवान महतो, बाबूराम बानरा, विनोद लोहार, दुखन सरदार, सुलेमान बोदरा, गोपाल मुण्डा, विकास मुन्डू, आदम पूर्ति, लादु हेसा को शामिल किया गया है.



