
जादूगोड़ा : ग्रामीणों की सूझबूझ से जादूगोड़ा से सटे बालीजुडी गांव जलने से बच गया. घटना गुरुवार की है, जहां महुआ चुनने की लेकर किसी ने झाड़ियों में आग लगा दी थी. आग की लपटे इतनी तेज हो कि खेत-खलियान होते हुए आग गांव के करीब पहुंच गया. इधर आग की बढ़ते लपटे देख स्थानीय मुखिया बिदेन सरदर, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल मुर्मू, लक्षमन हेंब्रम, रघुनाथ हंसदा, कृष्णा मुर्मू, बंगल मुर्मू, सोनामुनि मुर्मू, कारु सोरेन ने झाड़ियों में लगी आग को तत्परता से बुझाया और पूरा गांव जलने से बचा लिया.



