जमशेदपुर: चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर गोविंदपुर में आस्था और उत्साह का सैलाब उमड़ने को तैयार है. गोविंदपुर सामुदायिक विकास मैदान में आयोजित होने वाली भव्य दुर्गा पूजा की तैयारी के लिए बुधवार को भूमि पूजन के साथ आरंभ हो गयी है. इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानो के बीच वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष भी भव्य पंडाल और आकर्षक सजावट के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
भूमि पूजन के उपलक्ष्य में आयोजक कमिटी के संरक्षक इन्द्रजीत सिंह, अरविंद पांडेय, सतबीर सिंह, बगगे, अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार, महासचिव मृगेन्द्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष चन्द्रकातं मुनी, प्रीतम कुमार, धिरेण मिश्रा, राजेश सिंह, सौरभ सिंह, बिगुल, शानू, चन्द्रभान एवं आदि सदस्य उपस्थित रहें.



