जमशेदपुर: जमशेदपुर में रामनवमी, हिन्दू नव वर्ष एवं ईद को लेकर मानगो थाना में शांति समिति की एक अहम बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता धालभूम एसडीएम ने की. इस मौक़े पर क्षेत्र के थानेदार सहित तमाम शांति समिति कर सदस्य मौजूद रहे. शांति समिति में सभी जाती धर्म के लोगों ने अपनी अपनी राय दी. वहीं एसडीएम ने कहा कि रामनवमी, हिन्दू नववर्ष और ईद को लेकर यह बैठक की गयी है और सभी की राय ली गयी है, ताकि सभी पर्व शांति सहित सम्पन्न हो सके. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि समिति के लोगों की मांगों में स्टीट लाइट, पानी की व्यवस्था को जिला प्रशासन पूरी कर लेगी. पर्व के मद्दे नजर काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी. साथ ही सादे लिवास में पुलिस बल की तैनाती रहेगी, ताकि पर्व मनाने वालों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. उन्होंने शहर वासियों से अपील की है कि पर्व को शांति और भाईचारा के साथ मनाएं, जिला प्रशासन आप लोगों के साथ है.



