नयी दिल्ली: नयी दिल्ली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी की गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में 2026 पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव को लेकर चर्चा हुई. बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, एआईसीसी के महासचिव सह विधायक बंगाल प्रभारी गुलाम अहमद मीर, सह प्रभारी पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, आसिफ अली खान समेत बंगाल के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद थे.इस दौरान आगामी रणनीतियों पर चर्चा विस्तारपूर्वक की गयी.(नीचे भी पढ़े)

साथ ही 2026 के लक्ष्य को निर्धारित करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया. इस दौरान पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपने अनुभव और उस पर सुझाव को साझा करते हुए आगामी चुनाव को लेकर व्यापक तैयारी करने बल दिया. कांग्रेस के वरीय नेताओं ने बंगाल चुनाव में अंबा प्रसाद को बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है. वैसे तो जब से अंबा प्रसाद को जिम्मेदारी दी गयी है, उसी समय से वह पश्चिम बंगाल का लगातार दौरा भी कर रही है. वह अपने हिसाब से खूब मेहनत भी कर रही है.संगठन की कमियों को दूर करने का प्रयास और पुराने लोगों को संगठन से जोड़ने का भी काम कर रही है.



