जमशेदपुर: टाटा स्टील के एचएसएम जेडीसी द्वारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन कांफ्रेंस रुप में किया गया, जिसमें 94 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया. रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में टाटा मेन हॉस्पिटल के डॉक्टर मनीष सिंह उपस्थित थे. साथ ही ब्लड बैंक से निर्जला झा भी उपस्थित थीं. (नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम को सफल बनाने में जेडीसी चेयरमैन सह विभागीय चीफ पी एसएस गणेश, वाइस प्रेसिडेंट राकेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्यों अमन दीप ,बलिराम सिंह , चंद्रशेखर ठाकुर ,अमित कुमार सिंह ,निरंजन महापात्रा ,मोहन सिंह ,अभिनंदन सिंह ,एसएनसिंह व अजय कुमार मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा. साथ ही अंजलि कुमारी, सनाथ मुर्मू ,रमेश राणा,अभिषेक सिंह ने पहली बार ब्लड डोनेशन किया.




