गालूडीह : एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर मंगलवार शाम गालूडीह में वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान कई दुपहिया वाहनों के कागजात की जांच की गई. मौके पर पुलिस अधिकारियों ने दुपहिया वाहन चालकों को कागजात दुरुस्त रखने का निर्देश दिया. वाहन चेकिंग अभियान में एएसआइ जिंतेंद्र कुमार के आलावा कई अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे.




