जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 6 के पास स्थित बुधवार को ओसम रिसोर्सेस नामक एक दुकान पर जिला प्रशासन की टीम ने छापेमारी की. टीम का नेतृत्व एसडीओ शताब्दी मजुमदार कर रही थी. बुधवार को धालभूम एसडीओ शताब्दी मजूमदार ने यहां छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली सर्टिफिकेट और प्रमाण पत्र बरामद किए हैं, जिसके बाद परिसर में हड़कंप मच गया है. (नीचे भी पढ़े)

एसडीओ ने यहां से कई दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कंप्यूटर वगैरह बरामद किया है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी जवाहरनगर के दुकान संचालक द्वारा जाली सर्टिफिकेट बनाया जाता है. इस सर्टिफिकेट से लोगों को विदेशों में नौकरी दिलाने का इस्तेमाल किया जाता था. इसके पूर्व भी मानगो आजादनगर में पूर्व एसडीओ पारुल सिंह ने भी इसी तरह एक व्यक्ति को घर में नकली सर्टिफिकेट बनाने के आरोप में पकड़ा था.



