जमशेदपुर : कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन गुजरात के अहमदाबाद में चल रहा है. इस अधिवेशन में शामिल होने के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत तमाम नेता हिस्सा ले रहे है. गुजरात के अहमदाबाद में चल रहे अधिवेशन में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता झारखंड कांग्रेस पार्टी के पहले वक्ता के रूप में अपनी बातों को रखा.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी गरीबों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों की आवाज बन खड़ी हैं, एक तरफ भाजपा धर्म और संप्रदाय के नाम पर सत्ता पर काबिज होना चाहती हैं जबकि दूसरी तरफ राहुल गांधी हाथ में संविधान लेकर लोगों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रहें हैं. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम हमारे रोम रोम में हैं, कण कण में हैं, हर किसी के हैं, इसलिए हम खुद श्रीराम के बड़े भक्त हैं, आज भाजपा वाले सिर्फ वोट के नाम पर धर्म की राजनीति करते हैं और किसी भी प्रकार से बस सत्ता में काबिज होना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि ये अधिवेशन कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा और निश्चित तौर पर पार्टी मजबूत होंगी और राहुल गांधी को अगला प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्प लेंगे.




