जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पोटका विधानसभा में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्यता सम्मेलन आयोजित किया गया. इस दौरान भाजपाइयों ने जमकर हंगामा किया. बताया जाता है कि इस सम्मेलन के पोस्टर में पूर्व विधायक मेनका सरदार का फोटो और नाम तक नहीं था. (नीचे भी पढ़े)

इसको देखकर मेनका सरदार की समर्थक भड़क गये. अनमोल वर्मा उर्फ पप्पू वर्मा ने जोरदार विरोध किया कि एक भूमिज नेता का ही पोस्टर से फोटो और नाम हटा दिया गया, जो संगठन को कमजोर करने वाला कदम है. इस दौरान आंशिक तौर पर भाषण देने के बाद मेनका सरदार बीच बैठक से ही बाहर निकल गयी और जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा के समक्ष आपत्ति जतायी.(नीचे भी पढ़े)

बताया जाता है कि सुधांशु ओझा ने कहा कि प्रदेश के स्तर से ही यह पोस्टर लगाने का इजाजत दिया गया है, जिस कारण इसको लगाया गया है. वैसे उन्होंने कहा कि अगर गलती हुई है तो वे माफी चाहते है. इस दौरान मेनका सरदार के समर्थक, पूर्व मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, सदस्यता प्रभारियों को भी नहीं बुलाया गया था, जिस पर कई कार्यकर्ताओं द्वारा आपत्ति जतायी गयी. इस दौरान जमकर हंगामा हुआ.



